क्रिकेट का हमारे भारत देश में क्रेज़ बहुत ज्यादा है | लोग क्रिकेट कों देखना और उसमें से कुछ अजब गज़ब रिकार्ड्स देख दंग रह जाते है | इसलिए हर क्रिकेट प्रेमी पुराने रिकार्ड्स देखना और उसके बारे में पढना पसंद करता है | आज हम ऐसे ही अविश्वसनीय अद्भुत रिकार्ड्स के बारे में इस ब्लॉगपोस्ट में जानने वाले है |
1)ब्रायन लारा सर का सबसे ज्यादा रन्स का रिकॉर्ड
दोस्तों क्रिकेट में बड़े बड़े स्कोर के बहुत से रिकार्ड्स है | लेकिन वेस्ट इंडीज के क्रिकेटर ब्रायन लारा सर का टेस्ट क्रिकेट में 401 रन्स का रिकॉर्ड आजतक क़ोई तोड़ नहीं पाया | एक अकेले इंसान ने इतने रन्स बनाना मतलब नामुनकिन लगता है | लेकिन यह सच है
रन्स - 401, बॉल्स - 582, फोर्स -43, सिक्स - 4
विरोधी टीम - इंग्लैंड
डेट - अप्रैल 10-14, 2004
2)डॉन ब्रैडमन का गज़ब रिकॉर्ड
टेस्ट क्रिकेट में अबतक की सबसे ज्यादा सरासरी 99.94 है, जो ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर डॉन ब्रैडमन सर की है | उनको अपने आख़री टेस्ट मैच में 100 की सरासरी करने के लिए 4 रन्स की जरूरत थी लेकिन वह ज़ीरो पर आउट हों गये | यह थोड़ा अजीब है लेकिन सच है |
3)आख़िरी के बैट्समैन का सबसे बड़ा स्कोर
साल 2013 में ट्रेंट ब्रिज टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर असटन एगर ने 11 वे नंबर पर बल्लेबाजी करते समय 98 रन्स बनाये | जो सबसे बड़ा स्कोर था, जिसे लास्ट नंबर पर आकर बनया गया था |
4)एक ओवर में 77 रन्स
इस रिकॉर्ड पर आपको विश्वास नहीं होगा | क्यूंकि 6 छक्के भी मारे तों 36 रन्स बनते है | लेकिन यह रिकॉर्ड सच है, असल में साल 1990 में न्यूजिलंड फस्ट क्लास क्रिकेट में बर्ट व्हान्स ने एक ओवर इतने ज्यादा नो बॉल्स डाले की एक ओवर में उन्होंने 77 रन्स दिए थे | जो अबतक का एक ओवर में सबसे ज्यादा रन्स दिया गया सबसे बड़ा रिकॉर्ड है |
5) 2 बॉल्स में स्कोर चेस किया
यह रिकॉर्ड तों अजब है लेकिन सच है, साल 2023 में आइल ऑफ़ मान टीम कों 10 रन्स में स्पेन की क्रिकेट टीम ने ऑल आउट कर दिया | उसके बाद सिर्फ 2 बॉल्स में मैच कों जीता दिया |
#cricketrecord #cricketshockingrecord #unbelievablerecord #fact #hindi