मिडल क्लास ट्रैप की सबसे कड़वी सच्चाई यह हैं, की व्यक्ति की कमाई तों बढ़ती हैं | लेकिन उसके खर्चे और जिम्मेदारियां भी बढ़ जाती हैं | इसका परिणाम मिडल क्लास आदमी कभी आर्थिक स्वतंत्र नहीं हों पाता |
मिडल क्लास ट्रैप कैसे काम करता हैं?
दोस्तों कुछ भी आसानी से समझना है तों उदाहरण के जरिए हम समझ सकते है | इसलिए मिडल क्लास ट्रैप कों उदाहरण से समझते है | एक इंसान की सैलरी 35000 रूपये से बढ़कर 45000 रूपये हों गईं, उसके बाद मिडल क्लास इंसान क्या करता है |
सैलरी बढ़ने की ख़ुशी में
•नया महंगा मोबाईल खरीदेगा
•शहर में लोन पर फ्लैट खरीदेगा
•बाइक या कार EMI पर लेगा
• महंगे शूज और कपड़े खरीदेगा
इस तरह कमाई बढ़ने के बाद खर्च भी बढ़ जाते है और बचत जैसे पहली थी वैसी हों जाती है |
मिडल क्लास ट्रैप में रहने की असली वज़ह
1)EMI के बोझ का टेन्शन
जब हम कोई भी चीज EMI पर खरीदते है, उस वक्त हमको अच्छा लगता है | लेकिन जैसे हर महीने EMI देना पड़ता है | उस वक्त हमें समझ आता है की EMI देने के चक़्कर में कमाया हुआ पैसा खर्च हों जाता है |
2)लाइफस्टाइल में बदलाव
जैसे जैसे कमाई बढ़ती है, लोग अपनी जीवनशैली कों महंगा बनाते है | इस चक़्कर में खर्चा बढ़ जाता है |
3)इन्वेस्टमेंट की कमी
अच्छे भविष्य के लिए पैसा सही जगह इन्वेस्ट करना जरूरी है, लेकिन कई लोग सिर्फ थोड़ी बहुत बचत करते है | लेकिन इन्वेस्टमेंट बिल्कुल नहीं
4)एक कमाई पर निर्भर रहना
सिर्फ एक कमाई पर निर्भर रहने से क़ोई अमीर नहीं बन सकता ख़ासकर जो इंसान जॉब करता है |
5)वित्तीय शिक्षा की कमी होना
पैसे कों कैसे बढ़ाना है इसका पता न होना, इस बात का गहरा असर पड़ता है |
मिडल क्लास ट्रैप से खुद कों कैसे बचाये
1)इन्वेस्टमेंट करना शुरू करें
म्यूच्यूअल फंड (SIP), शेयर मार्केट, गोल्ड इन्वेस्टमेंट इनको सही से समजकर इन्वेस्टमेंट करें
2)कमाई से कम खर्च करें
हर महीने अपनी कमाई का कुछ हिस्सा बचत और इन्वेस्टमेंट के लिए अलग रखें
3)अतिरिक्त कमाई का मार्ग बनाए
ज़िन्दगी में सिर्फ एक कमाई से अमीर बनना मुश्किल है | इसलिए अलग अलग कमाई का मार्ग ढूंढना जरूरी है | आज के डिजिटल युग में आप ऑनलाइन कमाई कर सकते है | उसमें से कुछ मार्ग
ब्लॉगिंग
इंस्टाग्राम पेज
यूट्यूब चैनल
फ्रीलसिंग
एफिलिएट मार्केटिंग
अनावश्यक EMI से बचें
क़ोई भी चीज EMI पर खरीदने से पहलें यह बात हमेशा याद रखें की आपको उस चीज की कितनी जरूरत है | सिर्फ शोऑफ के चक़्कर में चीजें ना खरीदे |
वित्तीय शिक्षा कों प्राप्त करें
पैसे कों खर्च करने से पहले उसे बचाना जरूरी है | इसलिए पर्सनल फाइनेंस और इन्वेस्टमेंट के बारे में सीखें
निष्कर्ष
मिडल क्लास ट्रैप एक ऐसी दुनिया है, जहाँ इंसान अपनी कमाई के साथ अपने खर्चे बढ़ता है | लेकिन कम नहीं करता
इस चक़्कर में वह कभी आर्थिक रूप से स्वतंत्र नहीं हों पाता | अगर इस ट्रैप से बाहर निकलना है तों इन्वेस्टमेंट करें बचत करें, खर्च कंट्रोल करें, कमाई के अलग अलग स्रोत बनाये |
#middleclasstrap #MiddleClassTrap #financialfreedom #personalgrowth #middleclasslife