इस लेख में हम डीपफेक टेक्नोलॉजी के फायदे, नुकसान और इसकी सच्चाई जानेंगे |
• डीपफेक असल में क्या हैं?
डीपफेक शब्द में इसका जवाब छुपा हैं, Deep मतलब गहरी सोच और fake का मतलब नकली इन दो शब्दों कों मिलाकर यह बना हैं | यह AI का हिस्सा हैं, जो मशीन लर्निंग और न्यूरल नेटवर्क का उपयोग करके किसी इंसान की फोटो, वीडियो या आवाज बदल सकती हैं |
उदाहरण -
किसी और का गाना किसी और के आवाज में हूबहू नकल करना.
किसी एक्टर का चेहरा हटाकर किसी और का चेहरा लगाना.
•डीपफेक कैसे काम करता हैं?
डीपफेक टेक्नोलॉजी मुख्य रूप से जनरेटिव एडवर्सरियल नेटवर्क्स (GANs) पर आधारित होती हैं |
इसमें दो AI मॉडल्स काम करते हैं :-
1)जनरेटर - नकली कंटेंट बनता हैं
2)डिस्क्रिमिनटर - यह जाँच करता हैं की कंटेंट असली हैं या नकली
लगातार प्रैक्टिस से जनरेटर इतना बेहतर हों जाता हैं की वह बिल्कुल रियल दिखने वाली वीडियो और ऑडियो तैयार कर सकता हैं |
•डीपफेक का सही यूज़ कहाँ होता हैं?
1)शिक्षा और प्रशिक्षण
ऐतिहासिक इंसानों के डिजिटल पुनरनिर्माण से शिक्षा बेहतर बन सकती हैं |
2)भाषा अनुवाद
किसी भी अलग भाषा के वीडियो कों आप अपनी भाषा में अनुवाद कर सकते हैं |
3)मनोरंजन उद्योग
फिल्म में विशेष प्रभाव (VFX) बनाने के लिए डीपफेक टेक्नोलॉजी का यूज़ होता हैं |
4)स्वास्थ्य क्षेत्र
हॉस्पिटल में पेशेंट के लिए बेहतर वर्चुअल प्रशिक्षण और उपचार सिमुलेशन विकसित किया जा सकता हैं |
•डीपफेक का गलत यूज़ कहाँ हों सकता हैं?
1)फेक न्यूज़ और दुष्प्रचार
फेक वीडियो, फोटो और ऑडियो के जरिए गलत जानकारी फैलाना आसान हों गया हैं |
2)सायबर क्राइम
आपको कोई भी इंसान कॉल कर आपके किसी भी अपने इंसान आवाज से पैसे मांग सकता हैं | आप भी बीना पुरा सच जानें ऑनलाइन पैसों का व्यवहार करेंगे | इस तरह के बैंकिंग फ़्रॉड बढ़ रहें हैं |
3)पहचान की चोरी
आजकल क्रिमिनल डीपफेक का यूज़ कर लोगों का ऑडियो और वीडियो यूज़ कर फ़्रॉड कर रहें हैं |
4)प्रतिष्ठा कों नुकसान
डीपफेक का यूज़ कर गलत वीडियो बनाकर किसी भी इंसान की प्रतिष्ठा खराब कर सकते हैं | लोग अपना बदला लेने के लिए इसका यूज़ कर सकते हैं |
सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण सवाल डीपफेक की पहचान कैसे करें?
1) आँखो के झपकने का पैटर्न देखे
2) चेहरे के हाव भाव अच्छे से ध्यान दीजिए
3)विश्वसनीय सूत्रों से मतलब जिनको इस बारे अच्छी जानकारी उनसे बात कर सही और गलत का चयन कीजिए |
4)AI आधारित डीपफेक डिटेक्शन टूल्स का यूज़ कीजिए |
निष्कर्ष
डीपफेक टेक्नोलॉजी दो तरफा हैं, जिसका यूज़ कर आप शिक्षा व्यवस्था और मनोरंजन कों बेहतर बना सकते हैं | लेकिन उसके साथ कुछ लोग इसका गलत यूज़ कर फ़्रॉड करना और लोगों की प्रतिष्ठा खराब कर सकता हैं | इसलिए किसी भी वीडियो, ऑडियो पर अंधा विश्वास मत रखें |
#deepfake #deepfaketechnology #deepfakereality #AIdeepfake #deepfakehindi