आज के समय में शादी कों लेकर युवाओं में डर क्यों बढ़ रहा है?
दोस्तों हमारे माँ बाप वक्त में शादी एक पवित्र बंधन है और इस बंधन में हर किसीको बंधना होता है | इसलिए हर इंसान पसंद हों या ना हों शादी करता था और निभाता था | लेकिन आज का कुछ युवा शादी से डरता है, इसका मतलब एक लड़का लड़की के बीच का प्यार उसे पसंद नहीं ऐसा नहीं | उसे वह प्यार चाहिए लेकिन वह जीवन भर के बंधन में बंधना नहीं चाहता | इसके पीछे की सबसे बड़ी वज़ह मॉडर्न लाइफस्टाइल, फाइनेंसियल प्रॉब्लम और खुद की आजादी ने उसकी सोच कों बदल दिया है |
आइए जानते है की शादी कों लेकर डर की वज़ह क्या है?
1) समाज में बढ़ता बदलाव
शादी के बाद पति पत्नी के बीच में लड़ाई झगड़े होते है | उसके साथ रिश्तों में विश्वास की कमी हों रहीं है | समाज में बढ़ते बदलाव के चक़्कर में हर पति पत्नी छोटी छोटी बातो पर लढ़ते झगड़ते रहते है | उस चक़्कर में डिवोर्स केस बढ़ रहें है यह सब देखकर युवा कों शादी कों लेकर डर लग रहा है |
2)आर्थिक समस्या
आज के युवाओं के सामने सबसे बड़ी चुनौती आर्थिक समस्या है | बढ़ती महंगाई, घर खरीदने का खर्च, बच्चों की शिक्षा और भविष्य की जिम्मेदारियां उन्हें शादी से पहले सोचने के लिए मजबूर करती है | युवाओं की सोच है की जबतक आर्थिक स्वतंत्रता नहीं मिलती तबतक शादी करना गलत निर्णय है |
3)करियर की प्राथमिकता
आज की युवा पीढ़ी अपने करियर और व्यक्तिगत विकास पर ज्यादा ध्यान देते है | कुछ युवाओं लगता है की शादी उनके ग्रोथ के लिए समस्या बन सकती है | युवाओं के लिए करियर में पूरी तरह फ्रीडम चाहिए शादी की जिम्मेदारी करियर कों मुश्किल बना सकती है |
4)डिवोर्स के बढ़ते केस
सोशल मीडिया का चक़्कर और समाज का माहौल के चलते डिवोर्स के केस बढ़ रहें है | उसके साथ नाजायज रिश्ते बढ़ रहें है | यह सब खबरें देखकर युवाओं के मन में शादी कों लेकर डर बैठ गया है | युवाओं कों लगता है की अगर रिश्ता सफल नहीं हुआ तों मानसिक और आर्थिक नुकसान हों सकता है |
5) स्वतंत्र लाइफस्टाइल की चाहत
आज का युवा अपनी स्वतंत्र जिंदगी कों ज्यादा महत्व दे रहा है|वे अपने फैसले खुद लेना चाहते है, कहीं भी घूमना चाहते है और अपनी मर्जी की जिंदगी जीना चाहते है | उन्हें इस बात का डर है की शादी के बाद उनकी स्वतंत्रता कम हों सकती है |
6) सही लाइफपार्टनर न मिलने का डर
युवा सबसे ज्यादा इस बात से डरता है की वह किसी गलत इंसान से शादी न करले. इससे अच्छा सिंगल रहना सही है, अगर कोई सही इंसान मिल जाता है | तों शादी के बारे में सोचा जा सकता है | ऑनलाइन डेटिंग एप्प्स और सोशल मीडिया की वज़ह से ऑप्शन बढ़ गये है | लेकिन इससे सही इंसान कों चुनना सबसे मुश्किल काम बन चूका है |
7) मानसिक तनाव और शादी की जिम्मेदारी
शादी सिर्फ दो इंसानों कों मिलन नहीं होती बल्कि दो परिवारों का मिलन होती है | ऐसे में कई नई जिम्मेदारियां आ जाती है|
आज के वक्त में युवाओं पर पहले से करियर की टेंशन की वज़ह मानसिक तनाव बढ़ रहा हैँ | ऐसे में वह नई जिम्मेदारियों से बचना चाहते है|
8)सोशल मीडिया का बढ़ता प्रभाव
सोशल मीडिया पर दूसरों की परफेक्ट मैरिज लाइफ देखकर अपने मैरिज लाइफ से तुलना करते है| इस चक़्कर में प्रॉब्लम और बढ़ जाती है|
क्या शादी से डरना चाहिए या नहीं?
दोस्तों शादी से डरना काफ़ी हदतक सही है| क्यों की आपका एक निर्णय आपकी पूरी जिंदगी आबाद या बर्बाद कर सकता है| लेकिन शादी पूरी तरह गलत है, यह बात सही नहीं |
हर इंसान कों अपनी जिंदगी में कोई इंसान चाहिए होता है| जो उस इंसान से प्यार करें, बातें करें और उसका ख्याल रखें | दोस्त हरवक्त हमारे साथ में नहीं रह सकते | इसलिए अगर कोई अच्छा लाइफपार्टनर मिल जाये, तों जिंदगी अच्छे से बीत जाती है| जिंदगी भर सिंगल रहना आसान नहीं होता |
इसलिए शादी सही इंसान से हों गईं तों स्वर्ग की जिंदगी और गलत इंसान से हों गईं तों नर्क की जिंदगी मतलब शादी एक बहुत सोच समझकर लिया जानें वाला निर्णय हैँ |
निष्कर्ष
आज के युवाओं में शादी का डर पति पत्नी के बीच में हों रहें झगड़े और गुनाह, करियर की टेंशन, स्वतंत्रता कम होने का डर और बढ़ती जिम्मेदारियां | शादी आपकी जिंदगी खुशहाल भी बना सकता है|
आप लोगों की शादी कों लेकर राय कमेंट में जरूर बताइए
लेख पढ़ने के लिए धन्यवाद
#marriage #shadikarnasahihai #shadikarnagalathai #fearofmarriage #facts